1सबसे पहले एक प्याले में पानी गरम करे और उस में चुटकी भर नमक और 1 छोटा स्पून तेल डाल दे. जब पानी उबलने लगे तब उस में दोनों मैगी नूडल्स डाले और 3-4 मिनट तक उबलने दे और फिर तुरंत छानकर ठन्डे पानी से धो ले वर्ना वो आपस में चिपक जायेगे. इस तरह मैगी को बनाने से पहले उबाल लेने से उसके ऊपर का वैक्स हट जाता है जिससे वो नुक्सान नही करता. ध्यान रहे की जिस पानी में आपने नूडल्स को उबाला है उस पानी को इस्तेमाल न करे बल्कि उसे फेक दे. ध्यान रहे नूडल्स ज्यादा न उबले.
2अब सारी सब्जियों को बारीक काट ले ज्यादा सब्जी डालने से बच्चों को पता भी नही चलेगा और वो सारी सब्जिय खा लेगे.अब मैगी मसाले के पैक को काट कर थोड़े से पानी में डाल कर अच्छे से मिला ले और अलग रख दे.
3एक पैन ले और उस में तेल डाले. जब तेल गरम हो जाए तब उस में अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले. हल्का सा भूने और फिर टमाटर को छोड़ कर बाकी सारी कटी हुई सब्जी डाल दे. सब्जी को 4-5 मिनट तक अच्छे से भूने और फिर निकाल कर अलग रख ले.
4अब पैन में कटे हुए टमाटर डाल दे. 2 मिनट भूने और फिर सूखे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला) इस में मिला दे. नमक डाले और इसे ढक कर पकने दे जब तक की मसाले से तेल अलग न होने लगे.
5जब मसाला तैयार हो जाए तब इस में उबले हुए मैगी नूडल्स डाल दे. अब मैगी मसाला और थोड़ा सा टोमाटो सौस डाल दे और मिलाये. अब जो सब्जी हमने फ्राई करके रखी थी उसे भी इस में मिला दे. हल्का सा नमक डाले और अच्छे से मिलाये.
6मसाला मैगी तैयार है. इसे गरमा गर्म सर्व करिये और इसका मजा लीजिए.
7नोट: आप इस में अपने मन की कोई भी सब्जी डाल सकते है और कोई हटा भी सकते है.